भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा IPL में हैरतअंगेज रिकॉर्ड, लसिथ मलिंगा से छीना 'जीत के किंग' का ताज
नई दिल्ली, मई 11 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ गदर काटा। उन्होंने रायपुर के मैदान पर ना सिर्फ कातिलाना गेंदबाजी की बल्कि बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। भुवनेश्वर ने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे एमआई 166/7 के स्कोर तक रुक गई। जवाब में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। भुवनेश्वर ने दो गेदों में नाबाद 7 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल है। 36 वर्षीय पेसर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। आरसीबी को जीत मिलते ही भुवी ने आईपीएल में एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से 'जीत के किंग' का ताज छीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.