नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- गुवाहटी में बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत के सामने अब 406 रनों का विशाल लक्ष्य है। आज के मुकाबले में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा और भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। मुकाबले में तो वैसे सभी गेंदबाजों को रन पड़े लेकिन गुरनूर बराड़ रन खर्च करने का सैकड़ा लगाने से चूक गए। उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 96 रन दिए और उन्हें दो विकेट हासिल हुए। इस खराब प्रदर्शन के साथ गुरनूर बराड़ भुवनेश्वर कुमार के शर्मिदा करने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं। भारत के लिए एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने साल 2015 में रन खर्च करने का सैकड़ा लगा दिया था।...