भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी ने चेतेश्वर पुजारा को चौंकाया, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा कि.
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे, जिसका 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में आगाज होगा। उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच नवंबर 2022 में खेला था। वह 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। भुवनेश्वर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल 2026 ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (28) लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने पावरप्ले के ओवरों में स्विंग और सीम से बल्लेबाजों को खूब छकाया था। 36 वर्षीय भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी ने चेतेश्वर पुजारा को चौंका दिया है। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पुजारा ने भुवी को सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक करार दिया और कहा कि वह कमबैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.