भुवनेश्वर कुमार का चौथे T20 मैच में कट सकता है पत्ता, आर अश्विन ने बताया इसके पीछे का कारण
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भारत की टी20 टीम में वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड की सीरीज अब तक अच्छी नहीं रही है। तीन मैचों में 12 ओवर फेंक चुके भुवनेश्वर को सिर्फ एक विकेट मिला है। जिन दो मैदानों पर अभी तक मैच हुए हैं, यहां बाउंड्री बड़ी है, लेकिन फिर भी भुवी ने 3 मैचों में 139 रन खर्च कर दिए हैं, जो किसी अन्य गेंदबाज से इस सीरीज में ज्यादा हैं। अब आगे छोटे मैदानों पर मैच होने हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि भुवनेश्वर को ड्रॉप भी किया जा सकता है। आर अश्विन ने पूर्व क्रिकेटर राहुल शर्मा और खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर न्यूजीलैंड के मैदानों का जिक्र करते हुए कहा कि क्राइस्टर्च सबसे बड़ा ग्राउंड न्यूजीलैंड में है। उसके बाद वेलिंग्टन आता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.