देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी सौरम के निर्देश पर सोमवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरड्डा ओपी क्षेत्र के भुरा जंगल में कुछ संदिग्ध युवक फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि एवं सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं और उन्हें झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर छापेमारी की गई। भुरा जंगल से दो आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रमोद कुमार रवानी उम्र 35 वर्ष, पिता- अरूण उर्फ जगरनाथ रवा...