रामगढ़, मार्च 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय सरहुल मिलन समिति ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रवक्ता राजन करमाली ने कहा कि पहले सरहुल का जुलूस 22 मार्च को निकालना तय हुआ था, लेकिन 21 मार्च को सिख समुदाय का एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम भुरकुंडा थाना मैदान में आयोजित होगा। ऐसे में 22 मार्च को मैदान में लगा टेंट हटाना संभव नहीं है। इस परिस्थिति को देखते हुए समिति ने 21 मार्च को सरना पूजा और जुलूस की तिथि परिवर्तित कर 23 मार्च कर दिया गया है। राजन करमाली ने सभी सरना धर्मावलंबियों से 23 मार्च को जुलूस के साथ भुरकुंडा थाना मैदान में आयोजित मिलन समारोह में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...