रामगढ़, फरवरी 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा में प्रकृति के महापर्व सरहुल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। गुरुवार को भुरकुंडा रिवर साईड स्थिति केंद्रीय सरना स्थल में केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता दर्शन गंझू और संचालन संतोष उरांव ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 19 मार्च को केंद्रीय पाहन गांव में रूसा कर मध्य रात्रि सरना स्थल में घड़ा स्थापित कर पानी भराई का अनुष्ठान करेंगे और 20 मार्च को केंद्रीय सरना स्थल में सरना माता की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं 21 मार्च की दोपहर सरना स्थल से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो भुरकुंडा सयाल मोड़, पटेलनगर, बिरसा चौक, मेन रोड होते हुए थाना के पीछे न्यू बैरेक स्थि सरना स्थल पहुंचेगी,...