रामगढ़, अगस्त 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के भुरकुंडा स्थित प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इसका शुरूआत श्रद्धांजलि सभा से हुई। कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदानों को देश कभी नहीं भूला सकता। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की अच्छाई में लगा दी। झारखंड अलग राज्य का गठन भी उनकी देन है। आगे पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चल कर देश व समाज को बुलंदियों पर ले जाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर गुमला में निकली विशाल श्रद्धांजलि पदयात्रा श्रद्धांजलि समारोह में झलकू बेदिया, उदय अग्रवाल, हरिलाल ब...