रामगढ़, अगस्त 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को भुरकुंडा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केक काटकर जयंती मनाई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष देवानंद प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में देश को स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम करने की जरूरत है, ताकि समाज में प्रेम और देशभक्ति की भावना मजबूत बनी रहे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाई राजीव गांधी की जयंती उनके विचार ...