रामगढ़, फरवरी 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा लक्ष्मी टॉकिज के समीप आधुनिक लॉन्ड्री सेवा टम्बल ड्राय के नए आउटलेट का शुभारंभ शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। इसका शुभारंभ शारदा देवी और आशा सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इससे पूर्व आयोजित पूजन कार्यक्रम में किरण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिव्या सुमन और योगेंद्र सिन्हा बतौर यजमान शामिल हुए। मौके पर संचालकों ने बताया कि उनके आउटलेट से लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली कपड़े धुलाई की सुविधा मिलेगी। टम्बल ड्राय में हाइजीनिक तरीके से कपड़ों की धुलाई होगी। वहीं ग्राहकों को घर बैठे कपड़े धुलवाने की सुविधा पिक एंड ड्रॉप के माध्यम से मिलेगी। संचालकों ने बताया कि टम्बल ड्राय आउटलेट में कपड़ों की धुलाई के लिए अत्याधुनिक हाई क्वालिटी वॉशर, ड्रायर और बॉयलर लगाया गया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.