रामगढ़, फरवरी 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रमजान के पाक महीने में आइडियल रिलीफ ट्रस्ट ने भुरकुंडा जामा मस्जिद कॉलोनी में बुधवार को जरूरमतंदों के बीच इफ्तार किट का वितरण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के डॉ एसजे अख्तर ने कहा कि रमजान के पाक महीने में क़ुरान अवतरित हुआ था, जो हमें जरूरतमंदों की सहायता करने करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। पाक क़ुरान हमें शांति, प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारगी का संदेश देता है, जिसे हर किसी को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में शबनम, कोरैशा, फरहीम, बेली, इसरत, सकिना, आसमा, शाहनवाज, नाज, रहिमा, सायरा, अमिना, वकीला, कलीमा, तरन्नुम, राफिया, गौसिया, नाजरा आदि को इफ्तार किट भेंट किया गया। इस अवसर पर सलाउद्दीन मंसरी, सिफ्ते हसन, सुल्तान अहमद, उबैद उल्लाह, सरफराज खान, रूस्तम ...