रामगढ़, अप्रैल 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित कैथोलिक आश्रम में शुक्रवार को गुड फ्राइडे आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर बरनाबस खलखो, फादर सेबरेन लकड़ा और फादर थोमस रोड्रिक रहे। अनुष्ठान के दौरान प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान को स्मरण करते हुए विशेष प्रार्थनाएं, क्रूस वंदना और धार्मिक पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर और मौन प्रार्थना के माध्यम से अपने विश्वास को प्रकट किया। मौके पर फादर बरनाबस खलखो ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें प्रेम, त्याग और क्षमा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जाति के उद्धार के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। हमें उनके बताए मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.