भुरकुंडा पटेलनगर शिव मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण
रामगढ़, जून 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित श्रीश्री शिवशक्ति धाम मंदिर परिसर में सोमवार शाम मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिव मंदिर के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान मंदिर भवन को हटाकर उसके स्थान पर एक नए व भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में पुरोहित के परामर्श के आधार पर तय हुआ कि मंदिर भवन को हटाने से पूर्व वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार हवन-पूजन कराया जाएगा। इसके बाद मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी संगम में किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार मंगलवार 30 जून को हवन-पूजन का आयोजन होगा। इस अनुष्ठान में निर्मल अग्रवाल सपत्नीक यजमान के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.