पूर्णिया, मई 7 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर-मजोरा सड़क मार्ग पर गुरुवार को भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिससे मक्का लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही चालक उसके नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका, तब जेसीबी मशीन मंगाई गई। जेसीबी की सहायता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.