रामगढ़, मार्च 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा के तीन कराटेकार तेजस झा, ध्रुव झा और नादिर अख्तर को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन की उपाधि मिली है। रांची रातू रोड स्थित जैन कराटे सेंटर में 30 मार्च को आयोजित ग्रेडेशन टेस्ट में तीनों ने मुख्य कराटे प्रशिक्षक हेंसी मानस सिन्हा के हाथों यह उपाधि प्राप्त किया। शोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित ग्रेडेशन में किहोन, काता, कुमिते, किक ऑन स्पॉट, किमीवाजा आदि आधुनिक दांव-पेच का कड़ा टेस्ट लिया गया।इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तेजस, ध्रुव व नादिर को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन की उपाधि दी गई। बताते चलें कि तीनों कराटेकार विगत 6 वर्षों से कियोसी नरेंद्र सिन्हा उर्फ नप्पू से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग पा रहे हैं। इनकी सफलता पर भुरकुंडा क्षेत्र के सीनियर कराटे प्रशिक्षक प्रदीप हांस...