घाटशिला, मार्च 23 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भुरकाडीह गांव में राम नवमी के अवसर पर श्री श्री बजरंग विजय मंदिर में बजरंग दल भुरकाडीह द्वारा 25 मार्च से 27 मार्च तक तीन दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया है। इसको लेकर रविवार शाम को एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसको लेकर जानकारी देते हुए रोमेन भकत ने कहा कि इस कथा के बीच श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का भी वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...