चम्पावत, अप्रैल 23 -- नवनीत, पाटी। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुम्वाड़ी में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी हुई है। यहां गुलदार ने कई पालतू मवेशियों को निवाला बनाया है। बुधवार रात गुलदार ने ग्रामीण कृष्ण राम की गोशाला में घुस कर दो बकरियों को मार दिया। प्रधान दीपक भट्ट ने बताया कि गुलदार ने अब तक रवीश भट्ट, पूरन राम, महेश राम आदि की दुधारु गाय, बछिया और बकरी को निवाला बनाया है। बताया कि वन विभाग को 15 अप्रैल को इसकी सूचना दे दी गई थी। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद अभी तक वन विभाग ने गुलदार पकड़ने की कार्यवाही नहीं की है। ग्रामीण पूरन राम, महेश राम, नरेश कुमार, देवकीनंदन भट्ट, दीपक उपाध्याय आदि ने गुलदार पकड़ने की मांग की है। इधर रेंजर हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि गांव में टीम को गश्त के लिए भेजा जा रहा है। पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा।--...