नई दिल्ली, जुलाई 18 -- कुछ मीठा खाने का दिल कर रहा या घर में मिठाई की अगले 10 मिनट में जरूरत है। मिनटों में ये बर्फी बनाकर तैयार कर लें। बिना गैस चलाए बगैर झंझट किए इसे बना सकती हैं। घर में मेहमान आ गए और आपको फौरन मिठाई की जरूरत है तो ये रेसिपी आपके काम आ सकती हैं। सबसे खास बात कि इसे बनाने के लिए ना खोवे की जरूरत है और ना ही बहुत ज्यादा दूध की जरूरत होती है। बस एक से दो कप दूध घर में होगा तो भी ये बर्फी बनकर रेडी हो जाएगी। नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।बिना गैस जलाएं बनाएं बर्फी एक कटोरी भुना चना( छिलका उतरा हुआ) एक कटोरी चीनी एक कटोरी दूध एक कटोरी घिसा हुआ नारियल डेसिकेटेड कोकोनट तीन से चार इलायची के दाने10 मिनट में बर्फी बनाना सीखेंइस बर्फी को बनाने के लिए आपको गैस बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मात्र दस मिनट में टेस्टी मिठाई बनकर...