बरेली, फरवरी 26 -- फरीदपुर। भुता के पटना गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि तार शाम के वक्त टूटा जब स्कूल बंद था वरना अनहोनी हो सकती थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी तो लाइन बंद की गई, लेकिन कोई भी कर्मचारी तार हटाने मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। भुता के पटना गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने हाईटेंशन लाइन निकल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार विद्युतकर्मियों से तार बदलवाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार शाम करीब छह बजे तार टूटकर गिर गए। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कॉल करके लाइन बंद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.