बरेली, जून 29 -- वीडियो वायरल फरीदपुर, संवाददाता। भुता थाना क्षेत्र के रजपुरी नवादा गांव में विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान एक विधवा महिला की झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना के बाद महिला ने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का दावा है कि महिला पक्ष ने राजस्व कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए खुद ही झोपड़ी में आग लगाने हैं। झोपड़ी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भुता के रजपुरी नवादा गांव निवासी जगतार कौर पिछले लगभग 25 वर्षों से खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहीं थी। किसान ने एसडीएम से शिकायत करके अवैध कब्जा करके झोपड़ी बनाए जाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- सबमर्सिबल विवाद में महिला से अभद्रता एसडीएम ने शिकायत का निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम को मौके पर पैमाइश के लिए भेजा। शनिवार शाम को राजस्व विभाग और पुलिस...