बरेली, जनवरी 4 -- फरीदपुर/भुता। भुता के गांव सकतपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हुई। पत्थरबाजी में एक पक्ष की छह माह की बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव का वीडियो कस्बे में वायरल हो रहा है। भुता के सकतपुर गांव के वेदपाल और गंगाराम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को गंगाराम और उनके बेटे जमीन पर लगे पेड़ काटने पहुंचे। वेदपाल ने विरोध किया तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक एक ओर से कई राउंड फायर की गई। पथराव में गंगाराम पक्ष के धनपाल की छह माह की बेटी घायल हो गई। लोगों ने फायरिंग और पथराव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर वेदपाल पक्ष के मोनू, सोनू, मोहित और गंगाराम पक्ष के धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.