बरेली, जून 21 -- भुता के डबरी गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने होमगार्ड को बेहरमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  भुता के डबरी गांव के वेदपाल सिंह होमगार्ड है। वह इन दिनों बरेली की डेलापीर मंडी में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक वेदपाल सिंह के बच्चों का गांव के जगपाल के बच्चों से विवाद हो गया। लोगों ने दोनों के परिवार वालों को समझाकर भेज दिया। शनिवार को वेदपाल सिंह डेलापीर मंडी में सुरक्षा ड्यूटी करने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- भुता में दबंगों ने होमगार्ड को पीटा आरोप है इसी दौरान जगपाल अपने साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने होमगार्ड वेदपाल सिंह को घेर लिया। दबंगों ने होमगार्ड को बेहरमी से पीटा। लोगों ने म...