बरेली, मई 8 -- फरीदपुर/भुता, संवाददाता। भुता के आदीनापुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा दो का छह वर्षीय छात्र लविश टंकी पर पानी पीने गया था। वहीं स्कूल परिसर के पास बने कुएं पास लविश पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया। वह कुएं गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से 2 घंटे बाद छात्र का शव कुएं से निकला। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं यह भी पढ़ें- जहानपुर के शिक्षकों ने बीआरसी में दर्ज कराई हाजिरीहादसे का विवरण भुता के आदीनापुर गांव के स्कूल परिसर के पास एक प्राचीन कुआं है। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं के पास ही टंकी लगी है, जहां बच्चे पानी पीने जाते हैं। पड़ोस के खमड़िया गांव के टिंकू का छह वर्षीय बेटा कक्षा दो...