बरेली, जुलाई 18 -- फरीदपुर/भुता। शादी समारोह के दौरान बारात घर से लापता युवक का शव नहर में मिला। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता जंगबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने 13 दिन बाद हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्योलड़िया के राममूर्ति (25 वर्ष) 4 जुलाई को परिवार के साथ गांव के जय गुरुदेव बारात घर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान राममूर्ति बारात घर से लापता हो गए। 5 जुलाई को भुता पुलिस ने रम्पुरा प्रवीन नहर के पास युवक का शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान राममूर्ति के रूप में की। मृतक राम मूर्ति के पिता जंग बहादुर ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को परिवार के लोग दोबारा भुता थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पु...