बरेली, जून 22 -- विकासखंड भुता एवं मझगवां के बीच 16-16 ओवर का सद्भावना मैच आरबीएमआई क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया। विकासखंड मझगवां के कप्तान अभय आर्य ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में कुल 230 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। विकास खंड मझगवां की ओर से संदीप ने 89,रजत ने 53 व  ज्ञान चंद्र ने 21 रनों का योगदान दिया । विकास खंड भुता की ओर से विजय सिंह और जितेंद्र ने 3-3 विकेट लिये। जवाब में विकासखंड भुता ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 231 रन का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते हुए प्राप्त कर लिया।विकास खंड भुता की ओर से बल्लेबाज विजय सिंह ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 37 गेंद पर 125 रन का योगदान दिया व बल्लेबाज कुंदन द्वारा 27 गेंदों पर 62 रन बनाए। कप्तान राजीव कुमार द्वारा अंतिम समय में 13 रन बनाकर टीम को विजय दिलाई। ...