अलीगढ़, जून 28 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जलाली पुलिस चौकी अंतर्गत गांव तुरावली किसान छत्रपाल सिंह पुत्र करन सिंह के यहां से चोर किसान के घर के सामने से मक्का की भुटिया भरी ट्रॉली को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घटना के सफल अनावरण हेतु दो टीमें गठित की गई थीं। अथक प्रयास से पनैठी रोड से गभाना तक हाइवे के करीब ११५ सीसीटीवी कैमरा देखने एवं अन्य साक्ष्य से थाना हरदुआगंज पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त गुलवीर पुत्र धर्मसिंह व राजकुमार पुत्र धर्मसिंह निवासीगण नत्था नगला थाना गभाना को चोरी की गई ट्रॉली एवं ट्रैक्टर सहित थाना हरदुआगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण से पूछताछ करने व विवेचना से यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्तगण के द्वारा किसान की मक्...