धनबाद, मार्च 1 -- झरिया थाना क्षेत्र की नई दुनिया रामचंद्र दल के समीप शुक्रवार को भुजाली मारने के मामले में झरिया पुलिस ने घायल मनीष कुमार वर्मा की मां रीता देवी की शिकायत पर गोलू कुमार उर्फ सुमित वर्मा, धीरज वर्मा, दीपक वर्मा सहित अन्य पर मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में कई जगह पर छापेमारी की। बताते चले कि शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर भुजाली से मनीष बर्मा, बहन मनीषा कुमारी, गीता देवी को बुरी तरह से घायल कर दिया था। मनीष को पेट व हाथ में गंभीर चोट लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.