मधेपुरा, सितम्बर 30 -- मधेपुरा। बीएनएमयू के फिफ्थ सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के भुगतान से संबंधित दिए गए एक बयान को मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने भ्रामक बताया है। उन्होंने बताया कि प्रो. अरविंद राय द्वारा अखबार में बयान दिया गया कि मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के थर्ड तथा फिफ्थ सेमेस्टर उत्तर पुस्तिक के मूल्यांकन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की राशि विश्वविद्यालय के द्वारा दी जाती है। विश्वविद्यालय में बिल जमा करा दिया गया है जो प्रक्रियाधीन है। विश्वविद्यालय से राशि प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन मधेपुरा कॉलेज में हुआ ही नहीं है। यह भी पढ़ें- अनुदान राशि वितरण पर लगाई गई रोक इसलिए भ्रामक बयानबाजी करने...