भुगतान रुकने से नाराज ठेकेदारों ने किया निविदाओं का पूर्ण बहिष्कार
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वर्षाकाल में बंद मोटर मार्गों को खोलने के काम में विभाग की ओर से 30फीसदी भुगतान रोकने से नाराज ठेकेदारों ने आगामी निविदाओं के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है। इस संबंध में ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड ज्योलीकोट को मांग पत्र सौंपा है, जिसकी प्रतिलिपि डीएम नैनीताल को भी भेजी गई है। ठेकेदारों का कहना है कि आपदा वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा 30% भुगतान रोकना पूरी तरह अनुचित है, जबकि विगत वर्षों में हमेशा पूरा भुगतान किया जाता रहा है। पिछले 3 सालों से विभाग ने जेसीबी के दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि डीजल और रखरखाव के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में जब यह कार्य केवल जेसीबी मशीनों द्वारा ही किया जाता है, तो इस कटौती से ठेकेदारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सुपर कंस्ट्रक्शन, नेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.