रामगढ़, नवम्बर 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला संवेदक संघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता से मुलाकात किया। इस दौरान संवेदकों को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि एकरारनामा के अनुसार पांच फीसदी राशि ही कटौती विपत्र पर किए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद विभाग की ओर से लगभग 40 फीसदी की कटौती की जा रही है, जो की पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध है। साथ ही कार्य के विरुद्ध संवेदकों का भुगतान में विभाग की ओर से अनावश्यक रूप से तीन-चार महीना विलंब किया जा रहा है। इस कारण संवेदकों को काफी परेशानी हो रही है। संवेदक आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। यही नहीं भुगतान में विलंब से कार्य के गति पर भी प्रभाव पड़ता है, इसका ठीकरा भी संवेदक के माथे फ...