रायबरेली, मार्च 24 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू संबद्ध) के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को रायबरेली में सैकड़ों आशा कर्मियों ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सभा आयोजित कर अपनी मांगें दोहराईं। इस दौरान आशा वर्कर्स ने भुगतान में अनियमितता, अवैध वसूली और बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी का प्रशासन पर आरोप भी लगाया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा वर्ष 2024-25 की बकाया प्रोत्साहन राशि के सापेक्ष फरवरी माह में 1090 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। साथ ही वर्ष 2025-26 की प्रोत्साहन राशि और राज्य वित्त से मिलने वाली अनुतोष राशि भी निर्गत की जा चुकी है। उन्होंने ...