पाकुड़, अप्रैल 28 -- उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने वेतन एवं पेंशन मद में राशि निकासी के दौरान वित्तीय नियमों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोषागार के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कहा कि सभी अभिलेखों एवं भुगतान संबंधी डेटा का पूर्ण मिलान किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सतर्कता बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि वित्तीय कार्यों में जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को न...