लखीमपुरखीरी, मई 22 -- फरवरी माह से कार्यों का भुगतान न मिलने से नाराज आशा कार्यकत्रियों ने गुरुवार को सीएचसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सीएचसी मितौली की आशा बहुओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह को सौंपा। आशाओं ने बताया कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक वह कार्य बहिष्कार जारी रखेंगी। आशा वर्करों का कहना है कि कई महीनों से मेहनताना न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- तीन माह से मानदेय अटका, आशा बहुओं का फूटा गुस्सा उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने क...