भुगतान नहीं होने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में रोष, दो जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन
कोडरमा, जून 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज जिले के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने 2 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 6 जुलाई से वे पूर्ण रूप से काम बंद कर देंगे। मंगलवार को सीटू के बैनर तले झारखंड आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ की बैठक सदर अस्पताल परिसर में रंजीत राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स, हजारीबाग के अधीन सदर अस्पताल एवं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत लगभग 360 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय अब तक लंबित है, जबकि सरकार से इसके लिए आवंटन प्राप्त हो चुका है।बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.