समस्तीपुर, मार्च 10 -- कल्याणपुर। अपनी मांगों के समर्थन में छिड़काव कर्मियों ने सोमवार को नितेश कुमार राय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया। धरना पर बैठे छिड़काव कर्मियों ने कहा कि फरवरी से अक्टूबर 2025 तक किए गए छिड़काव के पारिश्रमिक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने इस बाबत अकाउंटेंट से पूछने पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। कर्मियों ने कहा कि पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने के कारण पर्व त्योहार सहित परिवार के भरण पोषण सहित अन्य कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंत में छिड़काव कर्मियों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र अस्पताल प्रभारी को सौंपा। धरना सभा को सीताराम महतो, शंभू कुमार, पंकज कुमार, सुनील पाल, शशिकांत राय, प्रदीप दास एवं विजय कुमार महतो सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.