महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों ने लंबित भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों व वेंडरों का कहना है कि कार्य पूर्ण किए जाने के बावजूद लगभग एक वर्ष से भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ठेकेदार मनोज राव, विकास यादव, आफताब आलम, पिंटू मिश्रा, गोविंद मिश्रा, राजेश यादव, विवेकानंद यादव, संजय वर्मा, अवध पाठक, विनय त्रिपाठी और भास्कर ने बताया कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र में पानी की टंकी से संबंधित कार्य समय से पूरा कर लिया गया है। आरोप है कि संबंधित कंपनी न तो बकाया राशि का भुगतान कर रही है और न ही आगे के कार्य की प्रक्रिया शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि भुगतान के संबंध में पूछताछ करने पर स्पष्ट समयसीमा देने के बजाय टालमटोल किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.