हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। भुगतान गारंटी अधिकार कानून का पालन न होने से परेशान ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर पूर्व में संचालित रही कंपनियों में निवेश कराने वाले ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान 28 जनवरी 2026 को बनाए गये भुगतान गारंटी अधिकार कानून के पालन की मांग की। उन्होंने कहा कि ठगी पीड़ितों की धनराशि के आवेदन लेने के बाद आज तक भुगतान नहीं हुआ है। जमा धनराशि का दो से तीन गुना का अविलम्ब भुगतान कराया जाए। इसके बाद सभी ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को...