फतेहपुर, मार्च 19 -- हथगाम। ब्लाक परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों ने भुगतान न होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रधान संघ अध्यक्ष बलराम पाल के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक प्रधान धरने में शामिल हुए। वहीं कुछ प्रधान खंड विकास अधिकारी के समर्थन में भी नजर आए। धरने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर रखी। खंड विकास अधिकारी कमलेश बहादुर सिंह, मनभावन शास्त्री व थाना प्रभारी की मौजूदगी में प्रधानों से वार्ता हुई। प्रधानों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 के कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया, जबकि कुछ लोगों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने जल्द भुगतान न होने पर उच्च अधिकारियों और कोर्ट जाने की चेतावनी दी। वहीं बीडीओ ने स्पष्ट किया कि मनरेगा के तहत प्राप्त धनराशि का केवल 14 फीसदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.