बलिया, मार्च 11 -- बलिया। दो साल से लम्बित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की आशाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्रक में आशाओं का आरोप है कि भुगतान की मांग करने पर उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में वैम पर अवैध वसूली के दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। बताया कि प्रतिमाह भरे जाने वाले आशाओं के बाउचर को एनएम और एनवाईसी द्वारा प्रमाणित किया जाता है। लेकिन बाउचर के सापेक्ष लगातार पैसा कम दिया जा रहा है। आशाओं ने पत्रक में यह बताया है कि उन्हें कुष्ठ अभियान, मोबाइल रिचार्ज, प्रसव पूर्व देखभाल, आभा आईडी, सी बैंक फार्म आदि के भुगतान का प्राविधान है। इन सभी का पिछले दो साल से उनका भुगतान बाधित है। पैसा मांगने पर उन्हें तिखमपुर स्थित कार्यालय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.