भुगतान के बाद भी नहीं लगा सोलर, 11 वेंडरों को शो-कॉज
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के नाम पर ग्राहकों से भुगतान लेकर तय समय पर काम नहीं करने के मामले में 11 वेंडरों को शो-कॉज नोटिस दिया गया है। विद्युत अधीक्षण अभियंता, पंकज राजेश ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद सभी 11 वेंडरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया। पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि इन मामलों में उपभोक्ता और बैंक स्तर से आवश्यक राशि का भुगतान पूरा हो चुका है, इसके बावजूद अब तक सोलर पैनल का अधिष्ठापन नहीं किया गया है। विभाग ने सभी संबंधित वेंडरों को अधिकतम तीन दिनों के भीतर लंबित आवेदनों का निष्पादन करते हुए रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का निर्देश दिया है।अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में अधिष्ठापन पूरा नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.