नई दिल्ली, मार्च 4 -- Mahoba News: उत्तर प्रदेश महोबा में ग्राम विकास अधिकारी पर आडिट के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधानों के रिश्वत मांगने के आरोपों पर ग्राम विकास अधिकारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले ग्राम विकास अधिकारी ने इन आरोपा बेबुनियाद बताया है। ग्राम विकास अधिकारी का कहना है कि ग्राम प्रधानों की मनमानी बात नहीं मानने पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। चरखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत अकठौहां के प्रधान काशी प्रसाद श्रीवास ने ग्राम विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान का...