मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अतिथि शिक्षकों को उनकी सेवा का भुगतान किए बिना सेवामुक्त कर दिया गया। ये शिक्षक अब अपने काम का वेतन लेने के लिए भटक रहे हैं।जिले के प्लस टू स्कूलों के अतिथि शिक्षकों का यह मामला है। परिवाद दायर करने के लगभग दो साल बाद जिले के अधिकारियों की नींद खुली है। इन शिक्षकों के वेतन भुगतान का मामला 2023 से ही लंबित है। प्लस टू स्कूलों में विभिन्न विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण एकेडमिक सपोर्ट के तहत अतिथि शिक्षकों को बहाल किया गया था। बाद में नियमित नियुक्ति के बाद इन सभी को सेवामुक्त कर दिया गया। इस बीच अतिथि शिक्षकों ने आवेदन दिया कि उन्हें उनकी कार्य अवधि का भुगतान नहीं किया गया है।अपर मुख्य सचिव ने तलब किया तो निकला आदेशइस मामले में अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुनवाई के लिए तलब किया ...