नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Rohini Acharya on Nitish Kumar: नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली गए। शुक्रवार को वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। 14 अप्रैल को वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उसके बाद बीजेपी के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चाचा जी भी कहा है और निशाना भी साधा है। इधर नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली के रवानगी की खबरें आईं, उधर सियासत सुलग गयी। खासकर राजद के नेताओं के बयान आने लगे। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद के बयान के बाद रोहिणी आचार्या ने जुबानी तीर चला दिया। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने मन की बात लिख दी। सही कह...