कोडरमा, जून 3 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत चंदवारा पश्चिमी अंतर्गत पार नदी भुईयां टोला में शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। पूर्व में स्कूल मर्ज होने के कारण यहां के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों के साथ मिलकर मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने चंदवारा बीडीओ व डीसी को आवेदन भी दिया था, ताकि यहां पुनः शिक्षा की दीपक जल सके। इसी क्रम में मुखिया द्वारा एकल विद्यालय परिवार से संपर्क कर यहां विद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह किया गया। हर्ष का विषय है कि एकल विद्यालय की निरीक्षण टीम ने गांव का दौरा किया और निरीक्षण उपरांत यहां एकल विद्यालय का शुभारंभ किया गया। मौके पर एकल विद्यालय के संच प्रशिक्षक कोमल देवी, प्रखंड निरीक्षक सदस्य अजय कुमार बरवाल, ग्रामीण कुसुम देवी, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी,...