हजारीबाग, जनवरी 11 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति का प्रखंड स्तरीय शबरी जयंती एवं वन भोज को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम भुइयां ने की एवं संचालन प्रखंड सचिव शंकर भुइयां ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि बड़कागांव प्रमुख प्रतिनिधि एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता हेमंत भुइयां एवं झामुमो मीडिया प्रभारी सह जिला सोशल मीडिया आईटी सेल सदस्य संजय भुइयां उपस्थित हुए। सर्व समिति से निर्णय लिया गया की 18 जनवरी रविवार को चंदौल मोहडरवा में वन भोज का आयोजन किया जाएगा एवं 24 फरवरी को माता शबरी जयंती बड़कागांव में धूम-धाम से मनाया जाएगा। बैठक में प्रभु राम, शंकर भुइयां , नंदकिशोर भुइयां ,गणेश भुईयां , गिरजा भुइयां , फूलचंद भुइयां,संजय भुइयां, अशोक राम, दिनेश्वर राम, उदय राम, संजीत राम,चरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.