बिजनौर, जून 14 -- भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से समाज के 251 मेधावी विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया जाएगा। समिति की ओर से सम्मान समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है । कई समितियों का गठन कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। शनिवार को भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी 14 जून को राजमिलन बैंकट हॉल में सजातीय मेधावी विद्यार्थियों का 12वां सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह में समाज के हाई स्कूल,इंटरमीडिएट परीक्षा, विभिन्न प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों,खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेघावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित उन्होंने बताया कि 251 मेधावी विद्यार्...