जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर।सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। लापता लड़की स्थानीय एक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा है और सोनारी की रहने वाली बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि 11 फरवरी को वह परिवार के साथ भुइयांडीह में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गई थी। बताया जाता है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे परिजनों को पता चला कि सपना उनके साथ नहीं है। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने को दे दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.