जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 4 निवासी सुदीप रॉय के रूप में की गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद स्थानीय लोग सड़क से हटे ।इस दौरान लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुदीप लाइफ लाइन नरसिंह होम में काम करता था। वह खाना खाने के लिए नर्सिंग होम से निकला था। वापसी के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.