जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- भुइयांडीह में गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन का पिछला चक्का बाइक सवार के सिर पर चढ़ गया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इधर, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 4 निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है। सुदीप लाइफ लाइन नर्सिंग होम में अकाउंटेंट का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे। लोगों ने बताया कि भुइयांडीह में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, पर प्रशासन ध्यान नहीं देता। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर एसडीओ अर्णव मिश्रा और डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद समेत सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि लोग समझने को तैयार नहीं थे और...