भुइंया माता का मेला धूमधाम से सम्पन्न
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- लंदनपुर ग्रंट के गांव बिहारीपुर फार्म के पास कठिना नदी के जंगल मे लगने वाला प्रसिद्ध माता भुईया देवी का मेला बड़े ही धूमधाम से लगा। इस मेले मे श्रद्धालुओं ने पप्रसाद चढाकर अपनी अपनी मनौती मांगी। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स एवं वन विभाग फ़ोर्स तैनात रहा। ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट के बिहारीपुर फार्म के पास कठिना नदी की तलहटी मे जंगल के अंदर लगने वाला प्रसिद्ध माता भुईया देवी का मेला बड़े ही धूमधाम से लगा। गुरुवार सबेरे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने लाइन मे लगकर माता भुईया देवी के दर्शन किये और प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनौती मांगी। इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील मलिक मय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे। वन्य जीव से सुरक्षा के लिये रेंजर निर्भय प्रताप शाही अपने वन स्टॉफ फ़ोर्स मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.